logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*अनियन्त्रित ट्रेलर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत;प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेलर को पकड़ा*



खजनी गोरखपुर।क्षेत्र के सतुआभार कस्बे से आगे डोंड़ो के पास हुए सड़क हादसे में अनियंत्रित ट्रेलर से कुचल कर बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रेलर को बाइक से पीछा कर के पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची खजनी पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सतुआभार कस्बे में आज एक अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिस में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ,घटना के बाद लोगों ने बाइक से पीछा करते हुए ट्रेलर को उसवां बाबू गांव के पास पकड़ लिया,किंतु ट्रेलर चालक और खलासी लोगों से बच कर मौके से फरार हो गए।वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची खजनी पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लिया साथ ही मृत युवक के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलर में मौजूद प्रपत्रों के आधार पर ट्रेलर सहजनवां थाना क्षेत्र के चकियां गांव निवासी दीनानाथ यादव एवं चालक सुरेंद्र यादव के रूप में शिनाख्त की गई है।वहीं दूसरी ओर दर्दनाक हादसे में मृत युवक डोंड़ो गांव के निवासी श्याम चरण के पुत्र आयुष कुमार के घर कोहराम मच गया है।बता दें कि अभी 9 मई की शाम को थाने के निकट स्थित रूद्रपुर गांव के निवासी रामनरेश गुप्ता के 39 वर्षीय पुत्र श्यामजीत गुप्ता की नंदापार मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्राली से हुए हादसे में मौत हो गई थी। तीसरे ही दिन हुए इस हादसे में एक अन्य युवक की मौत के बाद इलाके में बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं में होने वाली मौतों को लेकर जन आक्रोश बढ़ गया है। सड़क हादसे में हुई मौत सभी की जुबान पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

177
8135 views

Comment