logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*महराजगंज नुक्कड़ सभा में पहुंचे कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने दिनेश प्रताप सिंह के लिए मांगा समर्थन* चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में भाजपा नेताओं ने घर के प्रत्याशी को जिताने की अपील

सतीश कुमार, महराजगंज रायबरेली ।रायबरेली का लोकसभा चुनाव इस समय पूरे भारत में चर्चा का विषय बना हुआ और लोकसभा क्षेत्र में बड़े-बड़े नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है। महराजगंज में आज मां जसवंतरी देवी प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू द्वारा आयोजित नुक्कड़ सभा में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं उत्तर प्रदेश में नगर विकास मंत्री तथा ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए के शर्मा ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की और कहा कि मोदी सरकार द्वारा शौचालय आवास पेय जल एवं विद्युत में जनता के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है एके शर्मा ने कहा कांग्रेस की सरकार में अनाज पहले गोदाम में सड़ जाता था आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनाज बांटने का कार्य गरीबों को किया गया तो विपक्ष को दर्द होने लगा ।वही रायबरेली कांग्रेसियों का गढ़ रहा है लेकिन रायबरेली में विकास कहीं देखने को नहीं मिलता समाजवादी पार्टी पर भी नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री जमकर बरसे उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार जब बनती है तो गुंडो की बल्ले-बल्ले हो जाती है हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं रहती अतः आप सभी लोग बीजेपी के उम्मीदवार लोकसभा में दिनेश प्रताप सिंह को अधिक से अधिक मत देकर विजई बनाएं क्योंकि ये आपके घर के हैं अगर आप इनको जिताएंगे तो कोई भी काम आपका होगा वह सबसे पहले होगा ऊर्जा मंत्री ने दिनेश प्रताप सिंह को समर्थन करने के लिए महराजगंज की जनता से अपील की वही ऊर्जा मंत्री का स्वागत चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया । और आए हुए अन्य अतिथियों का भी सम्मान अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने भारतीय जनता पार्टी का गमछा पहनाकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा राकेश प्रताप सिंह चेयरमैन सरला साहू पूर्व विधायक राजाराम त्यागी पूर्व विधायक रामलाल अकेला विधानसभा प्रभारी भाजपा अनुभव कक्कड़ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी मंडल अध्यक्ष विवेक पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा भाजपा नेता दिनेश सिंह महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बीजेपी सुधा अवस्थी अंजनी पांडे सभासद कमलेश कुशमेश सभासद अमित त्रिपाठी सभासद धर्मेंद्र वर्मा रामकुमार यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
नुक्कड़ सभा में भाजपा नेता राजा राकेश प्रताप सिंह पूर्व विधायक रामलाल अकेला चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू भाजपा नेता दिनेश सिंह राठौर आए हुए अन्य नेताओं ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगा जनता से मत।

141
12059 views

Comment