logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय कारा दुमका में हुआ जेल अदालत का आयोजन

दुमका: झालसा, राँची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका द्वारा केन्द्रीय कारा, दुमका में जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, दुमका अनूप तिर्की की अध्यक्षता में किया गया। माननीय न्यायालय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, दुमका के न्यायालय में लंबित पाँच वाद तथा मो० जावेद खान, न्यायिक दंडाधिकारी, प्रथम श्रेणी, दुमका के न्यायालय में लंबित दो वाद का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया। सभी वादों में बंदियों का समयावधि कम रहने के कारण आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका। उपरोक्त अवसर पर डालसा सचिव, उत्तम सागर राणा, कारा अधिक्षक, दुमका, कारापाल, दुमका एवं लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिकंदर मंडल, रोबिन कुमार, अंकित कुमार सिंह, न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बंदीगण उपस्थित थे। जेल अदालत -सह- विधिक जागरूकता शिविर में विशेष तौर पर महिला बंदियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा जिन महिला बंदियों को लिगल एड की आवश्यकता थी उसपर दिशा-निर्देश दिया गया।

156
4196 views

Comment