logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जैतहरी ब्लॉक के 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए 20 मई को एकलव्य विद्यालय अनूपपुर में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन

अनूपपुर19 मई 2024

शैक्षिक सत्र 2023 -24 में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को कैरियर काउंसलिंग के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार 20 मई 2024 को प्रातः10 बजे से जैतहरी विकासखण्ड क्षेत्र के इस वर्ष 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित आयोजित किया गया है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए जिला पंचायत के सीईओ श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने विद्यार्थियों से कैरियर काउंसलिंग का लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी से निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थिति की अपील की गई है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास के इस सत्र में 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस आशय की सूचना देकर प्रेरित कर कैरियर काउंसलिंग का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की अपील भी की है

155
10159 views

Comment