हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन संक्रमित मरीज पाए गए
शिमला। कोरोना वायरस (CORONAVIRUS) को लेकर हिमाचल से आज राहत भरी खबर नहीं है। आज हिमाचल में तीन और मरीज संक्रमित पाए गए हैं। यह संक्रमित मरीज ऊना जिला के पाए गए हैं।
इन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि हिमाचल प्रदेश शासन के अतिरिक्त मुख्य सचिव (हेल्थ) आरडी धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि, ‘आज जांचे गए सैंपलों में तीन सैंपल ऊना से पॉजिटिव पाए गए हैं। एक व्यक्ति का सैंपल दोबारा लिया है। बाकी नमूने नेगेटिव पाए गए हैं।’