logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंजाब : पहली बार दस सीटों पर कांटे का चतुष्कोणीय मुकाबला



नमस्कार, आइमा मीडिया में आपका स्वागत है।



मुल्क के सरहदी सूबे पंजाब में पहली बार चार प्रमुख सियासी दलों के बीच कांटे की टक्कर है। इसके अलावा एक अघोषित पार्टी किसान भी है, जिन्होंने चुनाव को गर्माया हुआ है। खासकर भाजपा को खासा परेशान कर रखा है। सरहद से लगती खडूर साहिब सीट पर असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी सिख समर्थक अमृतपाल सिंह ने आजाद उम्मीदवार के रूप में ताल ठोककर तनाव बढ़ा दिया है। इसी मिजाज के सिमरनजीत सिंह मान ने भी 1989 में जेल में रहते हुए इस इलाके में चुनाव लड़कर 93.92 प्रतिशत वोटों के साथ एकतरफा जीत दर्ज की थी। इस जीत को अमृतपाल से जोड़कर प्रचारित किया जा रहा है।

इस पंथक सीट पर अमृतपाल के पर्चा भरने से ज्यादा बैचेनी पंथक जनाधार वाले अकाली दल में है। सुखबीर बादल को बयान देना पड़ा कि अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए नहीं, बल्कि खुद की रिहाई के लिए लड़ रहा है। उनका इशारा साफ है कि बंदी सिंह की रिहाई की लड़ाई अकाली दल लड़ रहा है। मौजूदा समीकरणों में वुल 13 लोकसभा सीटों में से 5 से 6 सीटों पर कांग्रेस और 4 से 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी मजबूत दिखती है। भाजपा को अपनी परंपरागत सीटें गुरदासपुर और होशियारपुर में भी कड़ी चुनौती मिल रही है। इन दोनों सीटों के अलावा लुधियाना, पटियाला में कांग्रेस से आप चेहरों और फरीदकोट से डेरे के वोटों के सहारे भाजपा मुकाबले में है, लेकिन जीत से अभी दूर है। अकाली दल बठिंडा सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर लड़ रही है। गहमा-गहमी इस कदर है कि कौन कितने वोट ले रहा है, इससे ज्यादा जोर आजमाइश इसे लेकर है कि कौन किसके कितने वोट काट रहा है। नतीजे भी इसी पर टिके हुए हैं।

अकेले चुनाव लड़ रही जाटों की पार्टियां, आप, कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के चेहरों की तलाश में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

अभी तक चुनावी हवा में वोटरों के रुख में बड़ा बदलाव दिख रहा है। पिछले विधानसभा चुनाव में बदलाव के नाम पर एक पार्टी (आप) के पास इकट्ठा वोट लोकसभा चुनाव में अपनी-अपनी पार्टियों की ओर लौटता दिख रहा है। इसका ज्यादा फायदा कांग्रेस को हो रहा है।

कांग्रेस और अकालियों से नाराज होकर वोट आम आदमी पार्टी को चला गया था। वह उसके पास लौटता दिख रहा है। आप सरकार को पब्लिक को फ्री बिजली मुहैया कराने का फायदा मिल रहा है लेकिन स्थानीय एंटी एंकम्बेंसी का नुकसान भी हो रहा है। उसके ज्यादातर विधायकों से वोटरों की नाराजगी है, इसलिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके 5 मंत्री भी फंसे हुए हैं।

आप को हिंदू चेहरे की कमी खल रही थी। अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिलने से उसकी भरपाई होती दिख रही है। उन्होंने पंजाब में प्रचार शुरू कर दिया है। 2019 में 8 सांसदों वाली कांग्रेस मजबूत चेहरों और कैडर के कारण आगे दिख रही है। भाजपा हिंदू और अकाली गांवों में अपने पंथक वोटों के सहारे हैं, लेकिन इनके सामने संकट यह है कि एक भी सीट ऐसी नहीं है जो पूरी शहरी या गांवों की हों। अब तक ये हिंदू-सिख साझा के नाम पर लड़ते थे।

अलग होने से एक-दूसरे को नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिलहाल पहले, दूसरे, तीसरे स्थान के लिए लगातार हवा का रुख बदल रहा है। 10 सीटों पर चतुष्कोणीय व तीन सीटों पर बसपा का प्रभाव होने से पंचकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। मतदान सातवें चरण में यानि एक जून को है।


254
12453 views

Comment