logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दर्जनों लोगों ने सैंकड़ों समर्थकों के साथ अपना दल छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विशाल जनसभा में मल्हनी विधानसभा के बेलापर नौपेड़वाँ में दर्जनों लोगों ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपना दल छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने अपना दल छोड़कर के आए सभी साथियों को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संजीत यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अशोक कुमार पटेल राकेश कुमार मौर्य, विनोद कुमार मौर्य, शंकर लाल पटेल, रमेश चंद्र विश्वकर्मा, अनिल कुमार पटेल, डॉक्टर कैलाश नाथ पाल, अमरनाथ पाल, अनिल कुमार प्रजापति, राजेश कुमार यादव आर एन यादव के साथ सैंकड़ों समर्थको ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस आशय की सूचना ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।

147
4875 views

Comment