logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

MP News: पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के घर बजेगी शहनाई, भोपाल के जैन परिवार से है बहू, देखें सगाई की तस्वीरें

भोपाल के जैन परिवार की बेटी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर की बहू बनने जा रही है। शिवराज के बेटे कुणाल की सगाई हो गई है। सगाई से दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार की बेटी से हुई है। इस सगाई को शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने अब तक गोपनीय ही रखा है। अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद यह जानकारी सामने आई है।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। शिवराज के छोटे बेटे कुणाल की सगाई भोपाल के जैन परिवार की बेटी से हुई है। इस सगाई को शिवराज सिंह चौहान के परिवार ने अब तक गोपनीय ही रखा है। अब सगाई की तस्वीरें सामने आने के बाद यह जानकारी सामने आई है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस समय विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हैं। विदिशा समेत मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है और शिवराज इस समय प्रदेश के बाहर चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस व्यस्तता के बीच भी उन्होंने वक्त निकाला और छोटे बेटे की सगाई करवा दी। बताया जा रहा है कि कुणाल की सगाई भोपाल के डॉ. इंदरमल जैन के परिवार में हुई है। डॉ. इंदरमल जैन का निवास भोपाल के 74 बंगले के पास निषाद कॉलोनी में है। उनके बेटे डॉ. संदीप जैन की बेटी से ही कुणाल की सगाई हुई है। शिवराज के पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि कुणाल ने अमेरिका में पढ़ाई की है और इसी दौरान उनका परिचय डॉ. संदीप जैन की बेटी से हुआ था। लड़की का नाम रिद्धी बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो साल से दोस्त हैं। दोनों के परिवारों ने इसी दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का फैसला किया है। डॉ. संदीप जैन ने इस बात की पुष्टि की है कि रोका का कार्यक्रम हुआ है। सगाई का औपचारिक कार्यक्रम नहीं था।

145
4401 views

Comment