logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आइस स्ट्रोक स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पाली का गठन

पाली (राजस्थान)। आइस स्ट्रोक असोसिएशन राजस्थान की महासचिव साक्षी शर्मा ने कोविड 19 के चलते आइस स्ट्रोक स्पोर्ट्स एसोसिएशन पाली का गठन ऑनलाइन किया। इसमें अध्यक्ष पद पर अनु शर्मा एवं जिला महासचिव पद पर भरत चौहान (पूर्व नवोदय छात्र ) को मनोनीत किया गया। 

चौहान इससे पूर्व में  राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर चुके हैं और अब वह अपने इस अनुभव से पाली के प्रतिभावन खिलाड़ियों में नई ऊर्जा भरेंगे । इस अवसर पर नवोदित पदाधिकारियों को प्रवीण नवोदयन, पुखराज पटेल, मुकेश मीना, पाली के समस्त खेल प्रेमियों एवं नवोदय वेलफेयर फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी ।

290
14911 views

Comment