logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जायसवाल महासभा ने गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को दिया समर्थन

अखिल भारतीय जायसवाल सर्वर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को बृजमनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के चुनावी कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचंद जायसवाल ने कहा कि भाजपा वैश्य समाज को अपना बंधुआ मजदूर समझती है जब हक और अधिकार की बात आती है भाजपा वैश्य समाज को नजरंदाज करने का कार्य करती है। भाजपा अब संविधान विरोधी कार्य कर रही है। जिनके मनसूबो को खत्म करने के लिए गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जरूरत है। पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिक संख्या युवा बेरोजगार बैठे है। युवाओं के रोजगार देने के बजाय भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम पर नफरत फ़ैलाने का कार्य करती है।
इस अवसर पर डा अजय चौधरी, अमित चौबे, विजय सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश लाल, विजय जायसवाल, दिलीप चौधरी, मदन गोपाल यादव, पूर्व चेयरमैन आनंदनगर विनोद गुप्ता, किशन जायसवाल, राहुल शर्मा, कैलाश यादव, अरविंद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

178
15269 views

Comment