logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हंस विद्या मंदिर बिहारीसर मे किया कमाल , दिया क्षेत्र मे बेहतर परीक्षा परिणाम

लक्ष्मण वर्मा
संवाददाता
थानागाजी कस्बे के निकट बिहारीसर स्थित हंस विद्या मंदिर ने फिर से कर दिखाया कमाल , बेहतर परीक्षा परिणाम की सूचना पाते ही क्षेत्र के लोगों में दौड़ी खुशी की लहर , गुरुजनों अध्यापकों के साथ बड़े बुजुर्ग माता बहने युवा साथियों ने जश्न का माहौल बनाया और ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर नाचते हुए ग्राम वासी और क्षेत्रवासियों ने गुरुजनों का विद्यालय का आभार व्यक्त किया । उत्कृष्ट परिणाम देने के कारण हो रही है भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है। विद्यालय के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया की हमारे विद्यालय मे ज्यादातर बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाये है और हमारे विद्यालय के गुरुजनों ने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि आगे भी विद्यालय का इसी प्रकार से 100% रखेंगे , छात्र और छात्रों की शिक्षा के लिए समर्पित भाव से समय देते रहेंगे और शैक्षिक कार्य के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी देते रहेंगे।

140
19199 views

Comment