logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश के प्रथम गांव माणा में चमोली पुलिस ने ग्रामीणों के बीच चलायी नये कानूनों की पाठशाला ll

देश के प्रथम गांव माणा में चमोली पुलिस ने ग्रामीणों के बीच चलायी नये कानूनों की पाठशाला।
आज दिनांक 31.05.2024 को चमोली पुलिस द्वारा देश के प्रथम गांव माणा में आमजनमानस को 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में लागू होने वाले भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया गया। उ0नि0 अश्वनी बलूनी द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 नए संशोधित कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को आपराधिक कानूनों में हाल ही में हुए संशोधनों एंव नए प्रावधानों की जानकारी देना है, ताकि आमजनमानस नए कानूनी ढांचे से भली-भांति परिचित हो और उसका अनुपालन करें।

155
13083 views

Comment