logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फलासिया: एक दिवसीय सखी दीदी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन।

गजेंद्र मालवीय, फलासिया। जेआर शर्मा कॉलेज फलासिया में रविवार को एक दिवसीय सखी ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ। राजस्थान बाल कल्याण समिति द्वारा प्रायोजित एवं मैं प्रगति क्रिसल फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई। जिसमें ब्लॉक फलासिया की 35 सखियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षु विवेक कुमावत द्वारा मुख्य फोक्स वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन व वित्तीय लशीलापन एवं सखी दीदी को कैपेसिटी बिल्ड करने, क्षेत्र में होने वाले आकस्मिक घटनाओं दुर्घटनाओं, बीमा और पेंशन, डिजिटल लेनदेन ऑनलाइन ठगी एवं फ्रॉड के बारे में बचाव, गांव मे सामुदायिक स्तर पर ग्रामीणों को एकझुट कर जानकारी देना निम्न विषयों पर जानकारी दी गई। इस दोहरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर राजस्थान बाल कल्याण समिति एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुंदर सिंह गरासिया वह रामचंद्र जन्नावत उपस्थित रहे।

132
583 views

Comment