logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजा भैया के सिर बंधा ताज, फैसला हुआ आज। भाजपा से कीर्तिवर्धन सिंह ने लगा दी हैट्रिक

गोण्डा। गोण्डा लोकसभा क्षेत्र में दोपहर बाद से ही मिलते रूझान से जाहिर हो चुका था कि गोण्डा लोकसभा की सीट पर पुनः कीर्तिवर्धन सिंह जीत हासिल करेंगे, और शाम तक नतीजा मिलने बाद जहां पार्टी कार्यालय समेत पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा गया, वहीं कार्यकर्ता व समर्थकों ने एक दूसरे को जीत की खूब बधाई दी। आज शहर में मिठाई व फूल मालाओं के दाम भी आसमान पर रहे। वहीं जीत सुनिश्चित होने पर प्रमाण पत्र लेने पहुंचे कीर्तिवर्धन सिंह राजाभैया ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि यह मेरी नहीं गोण्डा की जीत है कि बाहरी प्रत्याशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया, साथ ही कहा कि जल्द ही गोण्डा नगर में रिंग रोड व सुभागपुर में फ्लाई ओवर बनाने का काम शुरू हो जायेगा।भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह को कुल 4, 74258 मत मिले तो उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा को 46224 मतों से परास्त किया, वहीं बसपा के सौरभ को कुल 29429 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

शेष अगले अंक में……

149
2853 views

Comment