logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया खैरमा में पौधा रोपण

#साईकिल_यात्रा_एक_विचार, जमुई।
#5 जून 2024 पर्यावरण उत्सव
#स्थान_ जमुई फार्मेसी कॉलेज खैरमा ग्राम

पर्यावरण की सुरक्षा हर किसी की जिम्मेदारी है। इसलिए पर्यावरण शिक्षा एक समूह या समाज तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि हर बच्चो को पर्यावरण के बचाव संबंधी जानकारी होनी चाहिए। उक्त बातें पर्यावरण संरक्षण अभियान को गति प्रदान कर रही साईकिल यात्रियों द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस 2024 की उत्सव के क्रम में फार्मेसी कॉलेज में लोगो को जागरूक करते हुए हरेराम कुमार सिंह ने बताया।

मंच के सदस्य # शेषनाथ राय कुमार द्वारा बताया गया की साईकिल यात्रा विचार मंच 10 जनवरी 2016 से पर्यावरण को लेकर काम कर रही है इसलिए हमें अभिवावक अपने बच्चे को एक वर्ग से दूसरे वर्ग में जाने के लिए एक साल मेहनत करवाते है, अच्छी पढ़ाई अच्छी रिजल्ट देती है, जो हमारे भविष्य का निर्धारण भी करती है। उसी प्रकार प्रत्येक छात्र एक पौधा हर साल को अपनाते हुए एक पौधा प्रति साल लगाए और उसकी सुरक्षा का पूर्ण जिम्मेदारी ले तो यह एक निरंतर और जीवन भर चलने वाली प्रक्रिया होगी। यह हमारे भविष्य को सुरक्षित बनाने में उपयोगी साबित होगी।

लोगो को जागरूक करते हुए # अजीत कुमार द्वारा बताया गया कि आज मौसम की स्थिति देख कर हमें पर्यावरण को लेकर सचेत होना जरूरी है और अगर बच्चों को संसाधनों, पर्यावरणीय प्रदूषण, मृदा अपरदन, अवनति और संकटग्रस्त पौधों एवं विलुप्त जानवरों के बचाव तथा संरक्षण के बारे में सिखाया जाता है तो पर्यावरण के संरक्षण में काफी हद तक सुधार हो सकता है। शिक्षा एक तरह का निवेश है जो समय के साथ-साथ एक मूल्यवान संपत्ति में बदल जाता है।

आज की यात्रा में उपस्थित सदस्य- सदस्य- हरेराम कुमार सिंह ,शेषनाथ रॉय, राजेश कुमार, संतोष कुमार , मनीष कुमार , विशाल कुमार, शिवम पांडे ,आकाश ठाकुर, सिंटू कुमार कुमार, आकाश कुमार, संजय कुमार , सौरभ कुमार

ग्रामीण- दिनेश साह, गुलशन कुमार, रौशन कुमार, वार्ड नं 1 के मुखिया सिकंदर साह ग उपस्थित होकर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

149
3815 views

Comment