logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नये साल में नगरवासियों को मिल जायेगी रेलवे अंडरब्रिज की सौगात

अशोकनगर (मध्य प्रदेश)। शहरवासियों को शहर के दूसरे हिस्से में जाने के लिए फुटओवर ब्रिज होने के बावजूद भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों के मद्देनजर आवागमन को सुचारु रूप से बनाने के लिए एक अंडर ब्रिज की और जरूरत महसूस हुई और इसके लिए तमाम कोशिशें की गई विधायक द्वारा सतत प्रयास के चलते आखिरकार अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हुआ और अब यह पूर्णता की ओर है। 

शनिवार को विधायक जजपाल सिंह जज्जी द्वारा पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री दिलीप बिगोनिया एवं ठेकेदार के साथ निर्माण कार्य स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई साथ ही उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य हर हाल में मार्च तक पूर्ण हो जाएगा और मार्च में इसका लोकार्पण भी संभवत हो जाएगा। यह शहर के लोगों के लिए नए साल की सौगात होगी।

विधायक श्री जज्जी ने बताया कि शहर की सबसे ज्वलंत समस्या थी। अंडर ब्रिज का न होना, जिसका काम बहुत तेजी से चल रहा है। हमने लक्ष्य निर्धारित किया था और जनता से वादा भी किया था कि मार्च तक अंडरब्रिज बनाकर कंप्लीट कर देंगे। विधायक ने कहा चल रहे अंडरब्रिज निर्माण कार्य से पूर्ण रूप से संतुष्ट हूं। साथ ही ठेकेदार का काम संतोषजनक है। कार्य की गुणवत्ता भी अच्छी है। हम आश्वस्त है कि मार्च तक अंडरब्रिज बनाकर तैयार हो जाएगा और यह शहर की एक बहुत बड़ी सौगात होगी, जो हम नए साल पर जनता को सुपुर्द कर देंगे।

290
14947 views

Comment