logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नई टिहरी में ओपन शतरंज दो दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज, विभिन्न क्षेत्रों के 60 प्रतिभागियों ने किया प्रतियोगिता में प्रतिभाग।

नई टिहरी में ओपन शतरंज दो दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज

8 जून, नई टिहरी में गढ़वाल शतरंज प्रमोशन सोसाइटी के सौजन्य से एवं भरत मंगलम होटल के सहयोग से दो दिवसीय ओपन शतरंज सिनियर एवं अंडर 16 प्रतियोगिता का शुभारंभ नई टिहरी में हुआ। इस आयोजन का उद्घाटन टिहरी विधानसभा के माननीय विधायक श्री किशोर उपाध्याय जी ने रिब्बन काटकर एवं शतरंज की पहली चाल चलकर किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक अनुसूया प्रसाद नौटियाल जी एवं शतरंज समिति के अध्यक्ष श्री राजन सूद, उपाध्यक्ष ग्रीवीन भट्ट, सचिव श्री सूर्य प्रकाश पोखरियाल ने विधायक जी का स्वागत और सम्मान किया। अपने उद्बोधन में माननीय विधायक जी ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी और शतरंज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से आए 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, हल्द्वानी, गोपेश्वर और इंदौर शहर के प्रतिभागी शामिल थे। निर्णायक मंडल में मुख्य निर्णायक श्री नीरज शाह एवं श्री शेर सिंह थापा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी दिनेश पैन्यूली, खेल प्रशिक्षिका पूजा गुसाईं, शिक्षक संजीव चौधरी, सभासद विजय कठैत, जिला महामंत्री भाजपा उदय सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज बरवाण आदि उपस्थित थे।

204
14576 views

Comment