logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना जेल में हुई कैदी की मौत

मुरैना (मध्य प्रदेश)। जेल में बंद कैदी की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। कैदी की मौत पर हंगामा होने लगा है। कैदी के परिवार ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं, उधर जेल प्रशासन कैदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत और कैदी के स्वजनों द्वारा लगाए जा रहे हर आरोप की जांच कराने की बात कह रहा है।

 ग्वालियर जिले के बिजौली थाना क्षेत्र के भेलाकलां गांव निवासी 50 साल के विजय गिरि पुत्र शिव गिरि पर 2017 में मुरैना जिले के बानमोर थाने में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा की धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। 


इसी मामले में विजय गिरि को 20 जनवरी 2020 को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन से वह मुरैना जेल में बंद था। 11 महीने से जेल में बंद विजय गिरि की शनिवार की रात तबियत बिगड़ गई।

282
14978 views

Comment