logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपूर देहात: 12वीं की छात्रा का शव बबूल के पेड़ पर लटका मिला, हत्या की आशंका

कानपूर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के किसवा दरौली जलगांव में एक दुखद घटना सामने आई है। 12वीं कक्षा की एक छात्रा का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
जानकारी के अनुसार, छात्रा सुबह सौंच क्रिया के लिए खेतों में गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान, उन्हें छात्रा का शव बबूल के पेड़ पर लटका हुआ मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा के पिता ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, इसलिए इस घटना की गहन जांच की जाए।

इस घटना ने गांव में सनसनी फैला दी है और लोग इस दुखद घटना पर स्तब्ध हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सच का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

123
6858 views

Comment