logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाजापुर जिले में आज पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

शाजापुर (मध्य प्रदेश)। जिले में आज कोरोना के पांच नये पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 01 दिसंबर 2020 की स्थिति में जिले में कुल 1542 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिले में अब तक 38723 सेम्पल लिए गए हैं। इनमें से 38439 सेम्पल के परिणाम प्राप्त हुए। आज 456 सेम्पल की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमे 05 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। 

इसी तरह कुल पॉजिटिव मरीजों में से आज तक 1428 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। साथ ही जिले में अब कुल 92 मरीज उपचाररत हैं, जिनमें से 80 जिले में तथा 12 मरीज जिले से बाहर उपचार ले रहे हैं। जिले में अब तक कुल 22 मरीजों की मृत्यु हुई है।

310
15036 views

Comment