logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिरसिया श्रावस्ती में हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत

श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश)। श्रावस्ती में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो महिलाओं समेत तीन व्यक्तियों की मौत हो गई है। वहीं सात माह के बच्चे को भी चोट आई है।

दरअसल, ये लोग एक बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे तभी सामने से तेज़ स्पीड में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन तीनों ने अस्पताल पहुंचने से पूर्व रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


यह दुर्घटना श्रावस्ती जिले के थाना कोतवाली भिनगा के गुलरा वन विभाग गेस्ट हाउस के निकट घटी।  रामचरन नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सुशीला, रुकमा और सात माह के मासूम को बिठा कर जा रहा था कि तेज स्पीड से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रामचरन और दोनों महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी को जिला हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन तीनों ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मृत राम चरन और दोनों महिलाएं सिरसिया के सिसवा गांव की रहने वाली थीं।    

322
41900 views

Comment