logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अभिनेता आरिफ शहडोली को सम्मानित किया

झांसी। प्रख्यात अभिनेता आरिफ शहडोली को शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में ग्लोबल आइकॉन सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
गोपाल किरण समाजसेवी संस्था ग्वालियर द्वारा शिमला के गेयटी थिएटर में अंतरराष्ट्रीय शोध सेमिनार एवीएन अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकार समाजसेवी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भागीदारी की। इसमें
ग्लोबल सोशल आइकॉन सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख रत्न अवॉर्ड से अभिनेता आरिफ शहडोली को सम्मानित किया गया।
फिल्म गुठली लड्डू में उत्कृष्ट करने के पश्चात आरिफ 14 जून को जी 5 में रिलीज होने वाली फिल्म लव की अरेंज मैरिज में हरीश के किरदार में अपना अभिनय का जौहर दिखाएंगे। दूसरी ओर 17 जून को रिलीज होने वाली फिल्म अब होगा इंसाफ में इंसाफ की प्रतीक्षा कर रहे पिता की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

156
4663 views

Comment