logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पंचायत पश्चिम शरीरा में सभासदों ने एडीएम दफ्तर घेरा

*नगर पंचायत पश्चिम शरीरा के सभासदों ने ADM दफ्तर घेरा,ईओ पर लगाया काम न सुनने का आरोप,*

*संबाददाता निहाल शुक्ला कौशांबी*

कौशाम्बी जिले में नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के डेढ़ दर्जन सभासदो ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम दफ्तर का घेराव किया। सभासदो ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के अध्यक्ष व ईओ उनके वार्ड मे विकास के कार्य मे रुचि नहीं लेते। सवाल करने पर अधिकारी और कर्मचारी कोई जवाब नहीं देते। ऐसे मे उन्होंने एडीएम को ज्ञापन सौंप कर ईओ पर कार्यवाई किए जाने की मांग की है।

नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा मे इन दिनो सभासदो के वार्डो में विकास कार्यों की सुनवाई अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी नहीं कर रहे है। इस बात से नाराज़ सभासदो ने दोनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डेढ़ दर्जन सभासदो ने मंझनपुर के कलेक्ट्रेट दफ्तर मे एडीएम का घेराव किया। सभासदो का आरोप है कि नगर पंचायत कर्मी व अधिकारी उनकी बात को सुनकर अनसुना कर देते है। क्षेत्र के विकास के लिए अध्यक्ष नगर पंचायत सभागार मे बैठक नहीं करते है। केवल कोरम पूरा करने के लिए कार्यवाही के रजिस्टर पर साइन करा लिया जाता है। किसी भी विकास के योजना की जानकारी मांगने पर अधिकारी कर्मचारी सीधे मुंह सभासद से बात करने को तैयार नहीं होते।

सभासद अजीत रैना ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र की पूरब शरीरा इलाके की हालत इतनी खराब है। नालियां जाम पड़ी है, समय-समय पर सफाई नहीं हो रही। नगर पंचायत के ठेकेदार इस कदर मनबढ़ है कि वह पूरी नगर पंचायत पर कब्जा कर रखे हुए हैं। ठेकेदार के इशारे पर ही अध्यक्ष एवं ईओ लोगों के काम करते हैं। पंचायत क्षेत्र के कर्मचारी तानाशाही रवैया अपनाते हैं। जिसके कारण सभासद अपने क्षेत्र के विकास की बात उनसे नहीं कर सकते।

सभासदों ने आरोप लगाया कि मृत्यु प्रमाण पत्र या जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में कर्मचारी आम जनमानस से रुपए की मांग करते हैं, और उन्हें महीने भर दफ्तर के चक्कर लगवाते हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में फैली इन्हीं अवस्थाओं को लेकर एडीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया है। यदि समय रहते अधिशासी अधिकारी पश्चिम शरीरा पर कार्रवाई न की गई तो सभासद गण सामूहिक इस्तीफा देकर अपना विरोध जताएंगे।

143
3922 views

Comment