logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भामाशाह विष्णु खंडेलवाल ने पुत्री के जन्म दिन पर लगाया वाटर कूलर

रिपोर्ट विकास शर्मा

जमवारामगढ़। भामाशाह विष्णु खंडेलवाल पालडी कला (जमवारामगढ़) वाले ने शुक्रवार को अपनी पुत्री अविका खंडेलवाल के छठे जन्म दिन पर मंगलम सिटी में ठंडे पानी का वाटर कूलर एवं आर ओ लगाया। बिटिया अविका खंडेलवाल ने अपने जन्म दिन पर राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाया। इस अवसर पर विष्णु खंडेलवाल ने बताया की
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ओर उनके लिए तो बेटी ही पुत्री रत्न है। ओर पुत्री को वो पुत्र से भी बढकर मानते हैं। विष्णु खंडेलवाल की धर्मपत्नी अन्नु गुप्ता पेशे से अध्यापक है। भामाशाह विष्णु खंडेलवाल के दो पुत्रियाँ है। ओर दोनों ही पुत्रियों के जन्म दिन पर खंडेलवाल कहीं पर वाटर कूलर तो कहीं पर आर ओ या पशुओं के लिए चारा डालकर मनाते है जन्म दिन। अविका की बडी दादी जानकी गुप्ता, बडे बाबा हनुमान सहाय गुप्ता, रामदयाल गुप्ता, सीताराम गुप्ता, राम अवतार गुप्ता, बडी अम्मा बिमला गुप्ता, सविता गुप्ता, ममता गुप्ता, भुवाजी हंसा, सुनीता फुफाजी अक्षय खंडेलवाल, कमला, शिमला चाचा बिटटु गुप्ता, चाची प्रियंका गुप्ता, नीतू गुप्ता, गोबिंद, गोपाल, गिरीश एवं मनीष, मोहित एवं विजय गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अविका खंडेलवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

119
4316 views

Comment