logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रतलाम के जावरा में जागनाथ मंदिर में गोवंश का कटा सिर फेंकने वाले चारों आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) की कार्रवाई की।

आरोपियों को उज्जैन के भैरोगढ़ जेल भेज दिया है। चारों आरोपियों के नाम
• सलमान (24) पिता मोहम्मद मेवाती, निवासी मेवातीपुरा, जावरा
• शाकिर (19) पिता शाहिद कुरैशी, निवासी जेल रोड, जावरा
• नौशाद उर्फ हनुमार (40) पिता भुरे खां कुरैशी, निवासी जूना कबाड़ा, जावरा
• शाहरुख (25) पिता अब्दुल सत्तार, निवासी अरब साहब कॉलोनी, जावरा। इनमें से सलमान और शाकिर को शुक्रवार को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इन दोनों पर मंदिर में गोवंश का सिर फेंकने का आरोप है। वहीं शाहरुख और नौशाद को देर रात पकड़ा। सूत्रों के मुताबिक इन दोनों की गोवंश काटने में भूमिका सामने आ रही है।
एक आरोपी की क्रिमिनल हिस्ट्री
नौशाद पर पहले से 28 केस दर्ज हैं। एक बार जिला बदर भी रह चुका है। बाकी के तीनों आरोपियों की पहले से कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिली है। सलमान गैरेज पर काम करता है। शाकिर कुछ नहीं करता।

218
21747 views

Comment