logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिग ब्रेकिंग दुबग्गा लखनऊ राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की मिली-भगत से चल रही है बकरा

बिग ब्रेकिंग
दुबग्गा लखनऊ

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की मिली-भगत से चल रही है बकरा मंडी जिम्मेदार बनें अंजान |

सूत्रों द्बारा खबर न तो कोई जिला पंचायत से बजार के नाम पर रजिस्ट्रेशन न ही नगर निगम से कोई परमीशन और तो और नगर निगम के पार्क का किया जा रहा प्रयोग आखिर नगर निगम इतना मेहरबान क्यों |

जबकि पशु बाजार लगने के होते हैं नियम 1 बाजार में पशुओं को चारा देने के लिए बनायी जाती चन्नी 2 पशुओं को पानी पिलाने के लिए बनाए जाते हैं पौ शाला यह सब बाजार में कुछ नहीं |

आखिर किसके इशारे पर चल रही है अवैध बकरा मंडी क्या पुलिस के संरक्षण में चलायी जा रही बकरा मंडी या जिलापंचायत व नगर निगम की देखरेख में लगाई जा रही है बकरा मंडी |

जबकि दुबग्गा से सीतापुर मार्ग इस अवैध बकरा मंडी से लग रहा है भीषण जाम, जाम के झाम जूझ रहा है आम जनमानस |

क्या दुबग्गा पुलिस किसी बड़ी दुर्घटना का कर रही इंतजार या पैसों की चमक के आगे सभी नियम कानून को ताख पर रख देती है दुबग्गा पुलिस |

जबकि बकरा मंडी से चंद कदमों की दूरी पर स्थिति है एसीपी काकोरी कार्यालय और दुबग्गा थाना फिर भी नहीं की जा रही है अवैध बकरा मंडी पर रोकथाम |

छंदुइया गांव के दबंग लोग लगवा रहे हैं अवैध बकरा मंडी जबकि सोसल डिस्टेंसिग का नहीं हो रहा पालन जबकि इतनी गम्भीर बीमारी कोरोना से पूरा देश हो चुका है पीड़ित लाखों लोगों की जा चुकी है जानें |

सूबे के ईमानदार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धरातल पर कोई आदेश निर्देश नहीं मानती दुबग्गा पुलिस |

अब देखना यह होगा कि यह अवैध बकरा मंडी पर प्रशासन का चाबुक चलता है या नहीं या पैसा लेकर सभी नियम कानून को कर दिया किनारा |

मोहित कुमार पत्रकार

142
26062 views

Comment