logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिलाबे नदी में डूबने से सगे भाई बहन की मौत, मचा कोहराम

 सहरसा (बिहार)। सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के लगमा पट्टी गांव में खेलने के दौरान दरवाजे के सामने तिलाबे नदी में बुधवार को डूबने से दो मासूम सगे भाई बहन की मौत हो गयी। उनके शव गुरुवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा नदी से पुल के समीप बरामद किये गये। बरामद मासूम भाई बहन के शवों को सोनवर्षा थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिये गये।


घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार लगमा पट्टी गांव निवासी जितेंद्र सिंह का सात वर्षीय पुत्र राजदीप सिंह व पांच वर्षीय पुत्री नन्ही कुमारी बुधवार की दोपहर तिलाबे नदी के किनारे अपने दरवाजे पर खेल रहा था। खेलने के दौरान नन्ही का पैर फिसल गया। उसे बचाने राजदीप गया और दोनों नदी में गिर पड़े और डूब गये।

शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के दौरान नन्ही का एक चप्पल नदी किनारे देख परिजन नाव से दोनों को खोजने लगे। गुरुवार की सुबह दोनों भाई बहन का शव पुल के समीप मिले ।शव मिलने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी। वहीं एक साथ सगे भाई बहन की डूबने से हुई मौत से घर सहित गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।

288
14934 views

Comment