logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मां गायत्री अवतरण व गंगा जयंती पर सामुहिक जाप व यज्ञ का हुआ आयोजन

CHANDIL : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गायत्री चेतना केन्द्र टीकर में मां गायत्री अवतरण व गंगा जयंती पर विशेष सामुहिक गायत्री जप व यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं ने माता गायत्री व गुरु पूजन बंदन कर सामुहिक रूप से गायत्री जप किया गया। माता रानी का सामुहिक प्रार्थना किया गया। यज्ञ में आहुतियां देकर सामुहिक गायत्री साधना का समापन किया गया। वहीं गंगा मैया विश्व कल्याण हेतु सबों का पाप नाश कर मन से पवित्र करने व माता गायत्री से पूरे विश्व के जनमानस को सद्बुद्धि, शांति प्रदान करने का प्रार्थना किया गया। सुषमा पात्र द्वारा मंत्रोच्चार कर यज्ञ हवन कराया गया। वहीं सुषमा पात्र ने कहा कि आज माता गायत्री का अवतरण दिवस है और साथ ही आज गंगा मैया को भगीरथ के तपस्या से मानव कल्याण हेतु धरती पर अवतरित होने का दिन है,जो काफी पवित्र दिन है। उन्होंने कहा कि चेतना केन्द्र टीकर में सामुहिक गायत्री मंत्र जप के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का विचार परिवर्तन,मनुष्यों में देवत्व का उदय के लिए युग ऋषि पंडित श्री राम शर्मा आचार्य व वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा का आह्वान पर मनुष्य जाति को गायत्री परिवार का महा अभियान में सामिल होना होगा। उन्होंने कहा कि युग बदल रहा है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि महाकाल का इस अभियान में जागरूक होकर इस अभियान को सफल बनाएं।

143
10975 views

Comment