logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार-बंगाल सीमा पर ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने मारी टक्कर।

बिहार-बंगाल सीमा पर ट्रेन हादसा, कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने मारी टक्कर, कई बोगिया क्षतिग्रस्त, मिली जानकारी के अनुसार मालदा से सियालदाह जा रही 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस रंगापानी और निजबाड़ी के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा लेटन्यू जलपाईगुड़ी से खुली थी. बताया जा रहा है कि कंचनजंगा एक्सप्रेस पटरी पर खड़ी थी. इसी दौरान पीछे से आ रही मालगाड़ी ने यात्री ट्रेन में टक्कर मार दी, इस घटना में कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ है. कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी कर दी गई है। इधर घटना को लेकर रेलवे अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है। लेकिन रेलवे सूत्रों ने बताया कि न्यू जलपाईगुड़ी से रिलीफ ट्रेन घटना स्थल की तरफ रवाना कर दी गई है। वहीं इस दुर्घटना में दो पैसेंजर बोगी और एक पार्सल बोगी के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आयी है।

132
9234 views

Comment