logo

हिन्दू राजनीति में महिलाओं की सहभागिता शुभ संकेत - विनोद कुमार त्रिपाठी


नई दिल्ली, अखिल भारत हिन्दू महासभा के महिला प्रकोष्ठ हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को हिंदुत्व के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण भाव और जुझारू प्रवृति का पुरस्कार मिला है। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने उन्हे पदोन्नत कर हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उन्हे राष्ट्रीय मंत्री पद पर मनोनीत करते हुए उन्हे नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया कि योग्य, ऊर्जावान, निष्ठावान और समर्पित भाव से हिन्दू महासभा की विचारधारा और नीतियों को जन जन तक पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं को संगठनहित में पदोन्नत करने और अनुशासनहीन तथा संगठनद्रोही कार्यकर्ताओं से दूरी बनाने की पुरानी परंपरा रही है। इसी परंपरा का पालन करते हुए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल की अनुशंसा पर डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर प्रियंका की यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिलाओं को समुचित प्रतिनिधित्व देने की नीति का अनुसरण है।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ललित अग्रवाल ने जारी बयान में कहा कि डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को संगठन को विस्तार देने की उनकी विशिष्ट योग्यता की परख करने के बाद ही पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया, जो अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरक है।
डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय ने तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभालते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह का आभार प्रकट किया है। उन्होंने वीर सावरकर के " राजनीति का हिंदूकरण और हिंदुओं का सैनीकरण " , और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के " हिंद की आजादी अधूरी है - हिन्दू राष्ट्र जरूरी है " तथा " जाति पाती की करो बिदाई - हिन्दू हिन्दू भाई भाई " का संदेश जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री उपेन्द्र पाल सिंह ने डॉक्टर प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने सदैव व्यक्तिगत हितों पर संगठन के हितों को प्राथमिकता दी। उनका यही गुण उन्हे अन्य कार्यकर्ताओं की अपेक्षा विशिष्ट बनाता है।
हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने डॉक्टर प्रियंका को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व संभालने पर बधाई देते हुए उनके मनोनयन को हिन्दू महासभा महिला प्रकोष्ठ का गौरव बताया। उन्होंने अपने बधाई संदेश मे कहा कि हिन्दू महिला सभा अखिल भारत हिन्दू महासभा के सशक्तिकरण में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं और भविष्य में भी अपनी इस भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करती रहेगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार त्रिपाठी ने भी डॉक्टर प्रियंका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिन्दू राजनीति में महिलाओं की सहभागिता देश की भावी हिन्दू राजनीति के लिए शुभ संकेत है। डॉक्टर प्रियंका का व्यक्तित्व हिंदुओं को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि डॉक्टर प्रियंका के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व बढ़ा है, जो उत्तर प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत पचौरी ने डॉक्टर प्रियंका को बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व महिला वर्ग को हिन्दू महासभा से जोड़ने का अचूक मार्ग प्रशस्त करेगा।
हिन्दू महिला सभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी नवीन शर्मा ने अपने बधाई संदेश में डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला को देश का उज्ज्वल भविष्य घोषित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर प्रियंका की नेतृत्व क्षमता से हिन्दू राजनीति सशक्त होगी और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का वीर सावरकर का अधूरा स्वप्न अवश्य पूरा होगा। हिन्दू महासभा ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने बढ़ाई संदेश में कहा कि शीघ्र ही मथुरा में एक सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा।

65
27999 views