logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर सपा के डॉ. मान सिंह जीते

जालौन (उत्तर प्रदेश)। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट पर लंबी जद्दोजहद के बाद चुनाव का नतीजा घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव विजयी घोषित किये गये हैं। 

यद्यपि,बीते दो दशकों से यह सीट भाजपा के प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा के पास थी। इस बार हुए खंड स्नातक चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने भाजपा के प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा को 4333 मतों के लंबे अंतराल से पराजित कर दिया और सीट कब्जा ली है। तीन दिसंबर को शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया शुक्रवार 4 दिसंबर की रात 11 बजे के आसपास समाप्त हुई। डॉ. मान सिंह यादव की जीत की घोषणा होते ही सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। 

विजेता प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि वह शिक्षामित्रों को सम्मानजनक मानदेय दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा पहले भी समाजवादी पार्टी की सरकार ने यह कोशिश की थी। डॉ. सिंह ने कहा यह सपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की जीत है, वह सबके लिए समर्पण भाव से काम करेंगे। 

निर्वाचन आयोग की तरफ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मान सिंह यादव को इस सीट पर विजेता घोषित करने के बाद उसको प्रमाण पत्र भी आरओ ने मौके पर ही दिया।

286
15265 views
1 shares

Comment