logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जयपुर रत्न सम्मान समारोह के पंचम संस्करण में प्रतिभाओं का होगा सम्मान


शक्ति फिल्म प्रोडक्शन एवं मनस कुटोर के सानिध्य में गुलाबी नगरी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित होगा सम्मान समारोह

जमवारामगढ़/जयपुर । समाज के लिए कुछ ना कुछ करते रहना आवश्यक है। साथ ही आवश्यक है उन लोगों का सम्मान जो इस समाज तथा देश के लिए समर्पित होकर श्रेष्ठ कार्य कर दूसरों से अलग अपनी पहचान बनाते हैं। इन्हीं भावों को लेकर शक्ति फिल्म प्रोडक्शन हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनस कुटोर के साथ मिलकर जयपुर रत्न सम्मान समारोह का पंचम संस्करण आयोजित करने जा रहा है, इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित भाव से श्रेष्ठ कार्य करने वाली गणमान्य विभूतियों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन की फाउंडर एवं ऑर्गेनाइजर अंबालिका शास्त्री एवं मोहित सर्वा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि "जयपुर रत्न सम्मान समारोह" का पंचम संस्करण बहुत ही जल्द गुलाबी नगरी जयपुर में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित होगा, जिसमें समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को तरासकर उन्हें अलग व विशिष्ट पहचान प्रदान की जाएगी। इस सम्मान के उत्सुक प्रतिभा अपना नॉमिनेशन अवश्य कराएं, अभी नॉमिनेशन आमन्त्रित है। नॉमिनेशन के माध्यम से प्राप्त हुई प्रविष्टियों को निर्णायक मंडल द्वारा चयनित किया जाएगा, जिसका परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्राप्त चैरिटी राशि का सदुपयोग हमारा आशियाना 'ओल्ड एज होम" के लिए इस्तेमाल किया जाएगा जिससे जरूरतमंद वृद्ध जनों, बेसहारा एवं जिसका कोई नहीं उनके लिए आशा की किरण एवं नई खुशियां प्रदान की जा सकेगी। इच्छुक प्रतिभाएं अपना आवेदनjaipurratan2020@gmail.com ईमेल एड्रेस पर भेज सकते हैं।

137
11331 views

Comment