logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीणों ने पंचायत चुनावों का बहिष्कार करने का लिया निर्णय

बस्सी उपखंड क्षेत्र की पंचायत समिति तुंगा की ग्राम पंचायत पालावाला जाटान एक बार फिर ग्राम पंचायत के चुनावों का बहिष्कार करने के लिए एकजुट होने लगे हैं जैसे ही चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की तिथि घोषित की
ईसके पीछे ग्रामीणों की नारजगी ये बतायी जा रही है कि
ग्राम पंचायत पूर्व मे पंचायत समिति बस्सी से जुडी हुई थी जिसे परिसामन के माध्यम से तुंगा उपखंड क्षेत्र में जोड दिया गया
जो कि ग्राम पंचायत से दूर है और आमजन को तुंगा आने जाने के लिए साधन/ परिवहन की समस्याओं का सामना करना पडता है
बस्सी क्षेत्र के मुकाबले तुंगा मे सुविधा कम होने के कारण भी ग्रामीणों मे नाराजगी है

अब तक ग्राम पंचायत पालावाला जाटान के ग्रामीणों द्वारा 10 बार चुनावो का बहिष्कार किया जा चूका है
ग्रामीणों का कहना है कि हमने हमारी नारजगी बस्सी विधायक से लेकर जयपुर जिला कलेक्टर महोदय और अन्य कई अधिकारियों तक पहुचाया लेकिन हमारी समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा

पंचायत के चुनाव नहीं होने के कारण विकास कार्यों में भी बाधा आ रही है
हमारी पंचायत पिछड रही है लोगों को अपने काम कराने मे समस्याओं का सामना करना पड रहा है

बैठक मै मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हमारी ग्राम पंचायत को पुनः पंचायत समिति बस्सी मे नही जोडा जाता तब तक हम हर प्रकार के चुनावों का बहिष्कार जारी रखेंगे

ईसी दौरान बहिष्कार संघर्ष समिति के संयोजक एंव सामाजिक कार्यकर्ता बाबूलाल सुसावत, पूर्व सरपंच रामेश्वर गौरा, गौपाल बैरवा, रामजीलाल रैगर, विधानन्द आलोरिया, ईत्यादि ग्रामिण मौजूद रहे

217
4372 views

Comment