logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत, तिहाड़ से कल आ सकते हैं बाहर!

नई दिल्ली। सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी राहत मिल गई है।उन्हें एक लाख रुपये की जमानत राशि पर ये राहत मिली है।ईडी ने जमानत के विरोध के लिए 48 घंटे का समय मांगा है।कोर्ट ने कहा कि ये दलीलें कल ड्यूटी जज के सामने की जा सकती है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि एक लाख रुपये के मुचलके पर कल शुक्रवार को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं।
हालांकि, आज वो जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।दिल्ली की आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत मिली है।आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने एक्स पर लिखा, "सत्यमेव जयते"।
10 मई को उन्हें अंतरिम जमानत दी गई थी। इसके 91 दिन बाद 20 जून को जमानत मिल गई।सीएम केजरीवाल को लोकसभा में चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।वो वापस 2 जून को जेल वापस चले गए थे। इसके बाद उन्होंने जमानत के लिए अर्जी लगाई थी, जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनके हक में फैसला दिया।

153
5561 views

Comment