logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मिर्ज़ापुर आइवा हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन मुफ्त

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश)। मिर्ज़ापुर शहर स्थित आइवा हॉस्पिटल द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व निवारण के तहत प्रत्येक बुधवार मोतियाबिंद का ऑपरेशन मुफ्त किया जा रहा है। 

इस संबंध में हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वरुण मौर्या और प्रबंधक  राहुल मौर्या ने बताया कि इस अभियान से आस पास एवं सुदूर क्षेत्र के गरीब असहाय और मजदूर वर्ग के मरीज जो कि पैसों के अभाव में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नहीं करा पा रहे थे, अब वे मुफ्त में आंख की बीमारी मोतियाबिंद से निजात पा सकेंगे। 

इस अभियान के तहत ऑपेरशन के खर्च के साथ साथ आपरेशन के बाद पांच दिनों की दवा और ऑपेरशन के बाद 20 दिनों तक आंखों को सुरक्षित रखने के लिए काला चश्मा भी मुफ्त प्रदान किया जाएगा। निश्चित रूप से मिर्ज़ापुर जिले के सिविल लाइन्स के डॉ. वरुण मौर्या का यह प्रयास सराहनीय है। 

305
15259 views

Comment