logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुप्त नवरात्री में नौ दिन माँ दुर्गा को अर्पित करें विशेष नैवेद्य

पंचांग के अनुसार पहली गुप्त नवरात्रि माघ मास में और दूसरी आषाढ़ मास में पड़ती है. माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है. मां दुर्गा को उपासक 9 दिन तक गुप्त तरीके से शक्ति साधना व तंत्र सिद्धि करते हैं. गुप्त नवरात्रि को गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है.

6 जुलाई, 2024 से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है जिसका समापन 16 जुलाई को होगा। गुप्त नवरात्रि की अवधि में 10 महाविद्याओं पूजा की जाती है।

मान्यता अनुसार जो जातक गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी की आराधना करते हैं उन्हें समस्त गृह दोषों से मुक्ति मिलती है। गुप्त नवरात्रि की अवधि में 10 महाविद्याओं पूजा की जाती है और प्रत्येक दिन उन्हें अलग-अलग खाद्य वस्तु का भोग भी लगाया जाता है।

गुप्त नवरात्रि का प्रथम दिन - मां काली
स्वस्थ शरीर और रोग मुक्त जीवन के लिए इस दिन देवी को शुद्ध गाय के दूध से बनी खीर या कोई अन्य सफेद मिष्ठान का भोग लगाना चाहिए।


गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन - तारा देवी
दीर्घायु की प्राथना करते हुए उन्हें उन्हें पंचामृत, मिश्री और चीनी का भोग लगाएं।

गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन - त्रिपुर सुंदरी
वही तीसरे दिन त्रिपुर सुंदरी देवी से से दुख हारने की प्रार्थना करें और उन्हें दूध से बनी चीजों का भोग लगाएं।

गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन - भुवनेश्वरी
भुवनेश्वरी देवी से तीव्र बुद्धि और आध्यात्मिक जागरण की प्रार्थना करते हुए माल पुए का भोग लगाएं।

गुप्त नवरात्रि का पांचवां दिन - माता छिन्नमस्तिका
पांचवां दिन देवी छिन्नमस्तिका को समर्पित है उन्हें केले का भोग लगाएं और स्वस्थ शरीर की प्रार्थना करें।

गुप्त नवरात्रि का छठा दिन - त्रिपुर भैरवी
अगर आप आकर्षक व्यक्तित्व की प्राप्ति करना चाहते हैं, अपने सौन्दर्य को और बढ़ाना चाहते हैं तो आपको गुप्त नवरात्रि के छठे दिन त्रिपुर भैरवी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें शहद का भोग लगाएं।


गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन - मां धूमावती
नवरात्रि के सातवें दिन मां धूमावती को गुड़ या गुड़ से बनी वस्तुओं का भोग लगाने से जीवन पर आने वाले संकट से बचा जा सकता है।


गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन - मां बगलामुखी
अगर आप संतान से संबंधित किसी बात से चिंतित हैं तो नवरात्रि के आठवें दिन मां बगलामुखी को नारियल का भोग लगाने से आपकी समस्या का सुलझ सकती है।

गुप्त नवरात्रि का नवां दिन - देवी मातंगी
गुप्त नवरात्रि के नौंवे दिन सुख-समृद्धि की चाहत रखने वाले लोगों को देवी मातंगी को हलवा, पूड़ी, काले चने का भोग अर्पित करना चाहिए।

गुप्त नवरात्रि का दसवां दिन -कमला देवी
गुप्त नवरात्रि का अंतिम और दसवां दिन कमला देवी की पूजा का दिन है



122
6670 views

Comment