logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वृक्षारोपण कार्यक्रम मे पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई

लक्ष्मण वर्मा
संवाददाता
प्रतापगढ़
सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपेशन द्वारा संचालित बाल मित्र ग्राम लोठावास व चांदपुरा मे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मे लगा सत्यार्थी उद्यान मे वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मे उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण करने की शपथ दिलाई गई एवं हर घर पर एक पौधा लगाने के लिए भी जागरूक किया गया क्योंकि हमें वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखते हुए भीषण गर्मी से राहत के लिए पौधारोपण जरुरी है । इस अवसर पर बाल सरपंच मुस्कान मीना, युवा मण्डल अध्यक्ष धोला राम , महिला मण्डल अध्यक्ष कैलाशी देवी , प्रधानाचार्य रामस्वरूप, कांता, नागेंद्र यादव , अनीता मीना , नीलम शर्मा , सहित smgc कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

153
8042 views

Comment