logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिमरी बख्तियारपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने लगाया जाम

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा, बिहार)। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद की घोषणा की है। किसानों के समर्थन में कई राजनीतिक दल और ट्रेड यूनियन हैं। सभी ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करने की घोषणा की है।

बिहार में भी महागठबंधन के सभी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। सुबह-सवेरे ही राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता भारत बंद को सफल करने के लिए सड़क पर उतर गए।

सिमरी बख्तियारपुर मे आज भारत बंद का खासा प्रभाव देखने को मिला। सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के राजद के युवा विधायक यूसुफ सलाहद्दीन व पार्टी कार्यकर्ता पोस्टर-बैनर लेकर सड़क पर उतरे और रास्ता जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया।

उधर खगड़िया जिले में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों  पर उतरे हैं और  टायर जलाकर एनएच 31 को जाम कर दिया है। विरोध में उतरे लोग किसान बिल के विरोध में केन्द्र  सरकार  के खिलाफ  नारेबाजी कर रहे हैं।

246
41107 views

Comment