logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

टीम इंडिया ने अंग्रेजो से किया हिसाब बराबर, फाइनल में अब दक्षिण अफ्रीका के साथ खिताबी भिडंत.

कल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के दुसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड की टीम को रोंदते हुए फाइनल का टिकट प्राप्त कर लिया है. जहा फाइनल में भारत और दक्षि अफ्रीका का खिताबी मुकाबला होना है. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्‍लैंड को 68 रनों से मात दी. इसके साथ ही रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने वर्ल्‍ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. 29 जून को भारत का खिताबी मैच अब साउथ अफ्रीका के साथ होगा. भारत और साउथ अफ्रीका अपने सभी मैच जीतकर टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में पहुंची हैं. अब देखना
होगा कि भारत की टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड का खिताब जीत पाती है या फिर साउथ अफ्रीका पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है.
जीत के साथ ही रोहित शर्मा एंड कंपनी ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड से हार का बदला भी ले लिया है. आज के मैच की बात की जाए तो भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए. रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ा. हालांकि सूर्यकुमार यादव अपनी फिफ्टी से चूक गए. लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान इन मुश्किल परिस्थितियों में इंग्‍लैंड की टीम भारतीय स्पिनरों का सामना नहीं कर पाई. अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के तीन-तीन विकेट और जसप्रीत बुमराह के दो विकेट के चलते इंग्‍लैंड ने कोई चुनौती पेश नहीं की और शुरुआत 10 ओवरों में ही घुटने टेक दिए.
भारत की शुरुआत खास अच्‍छी नहीं रही. विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट हुए. फिर जल्‍द ही विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी कैच आउट हो गए. इसके बाद कप्‍तान रोहित शर्मा ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए साथ मिलकर 73 रन जोड़े. 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेलने के बाद 14वें ओवर में रोहित आदिल राशिद की गेंद पर बोल्‍ड हो गए. जल्‍द ही सूर्यकुमार यादव भी 36 गेंदों पर 47 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर सूर्या भी आउट हो गए.
यहां से आगे हार्दिक पंड्या और रवींद्र जडेजा ने रन बनाने की जिम्‍मेदारी उठाई. हार्दिक ने 13 गेंदों पर 23 रन ठोक दिए. जडेजा के बैट से भी 9 गेंदों पर नाबाद 17 रन आए. अंत में अक्षर पटेल ने भी छह गेंदों पर 10 रन की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने स्‍कोर को 171/7 तक पहुंचा दिया.
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में मात्र 103 रनों पर ही आल आउट हो गयी. इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 25(19) रन हैरी ब्रूक ने बनाये. इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 03 विकेट क्रिस जॉर्डन ने लिए.
इस मैच में अक्षर पटेल को उनके आल राउंड प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ़ द मैच का अवार्ड दिया गया. जहाँ अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी करते हुए 10 (06) रन एवं बोलिंग करते हुए 04 ओवरों में मात्र 23 रन देकर 03 महत्वपूर्ण विकेट प्राप्त किये.

100
12496 views

Comment