logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए खुला आश्रय स्थल

सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा, बिहार)। नगर पंचायत स्थित कला भवन में अस्थायी आश्रय स्थल का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि मोजाहिर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काट कर अस्थायी आश्रय स्थल का उद्घाटन किया। 

इस मौके पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि यहां जरूरतमंद ठंड प्रभावितों के लिए दिन एवं रात में भी रहने की व्यवस्था की गई है। आश्रय में रहने वाले को यहां टेंट, कंबल एवं चादर सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। वहीं ठंड से बचाव को अलाव की भी व्यवस्था की गई है। अभी फिलहाल दस बिस्तरों के साथ इस आश्रय स्थल की शुरुआत हुई है। धीरे-धीरे बिस्तरों की संख्या को और बढ़ाया जायेगा।

244
23741 views

Comment