logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई जयसिंहनगर ने किया पत्रकार कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन

जयसिंहनगर (शहडोल,मप्र)। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई जयसिंहनगर के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम माँ सरस्वती को पुष्प अर्पण कर एवं सरस्वती वंदना व राष्ट्रगान के साथ के गई।  इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मो. अली मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष मो. अली थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के शहडोल संभाग के कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने की। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के मुख्य कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षथी मो. अली ने कहा कि, 'पत्रकारोें को पत्रकार बनकर ही पत्रकारिता करना चाहिए पक्षकार बनकर नहींं। न्यूज में व्यूज का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। 

समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव छानबीन प्रकोष्ठ सरल भदौरिया ने कहा कि जयसिंहनगर ब्लॉक इकाई ने सम्मान समारोह आहूत करके ये साबित कर दिया कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के साथी पत्रकारिता भर नहीं करते, बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी भागीदारी करते हैं जिसके लिए ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुप्ता और उनकी पूरी टीम को बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में शहडोल संभाग के कार्यकारी अध्यक्ष  राजेन्द्र मिश्रा एवं अनादि TV शहडोल के जिला ब्यूरो व मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह राणा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

सभी अतिथियों को शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई जयसिंहनगर के तत्वावधान में नगर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूल कॉलेज के परीक्षा वर्ष 2019-20 में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर नगर को गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही ब्लॉक के सभी पत्रकार साथियों का भी सम्मान किया गया। 

इनका हुआ सम्मान
कार्यक्रम में ADJ दीप नारायण तिवारी की माताजी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर राम नारायण पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष करकी राजेश द्विवेदी, शा. स्नातक महाविद्यालय के प्राचार्य धर्मेन्द्र द्विवेदी, शा. कन्या उच्चतर मा. विद्यालय के प्राचार्य डी के परस्ते, सेवानिवृत्त प्राचार्य सनत पांडेय, अधिवक्ता दिलीप प्यासी, महिला बाल विकास विभाग के अयोध्या राठौड़, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश प्यासी मंचासीन रहें। मंचासीन सभी अतिथियों का सम्मान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक इकाई जयसिंहनगर के द्वारा शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर किया गया।

इन छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
वर्ष 2019-20 में जिन छात्र-छात्राओं ब्लॉक जयसिंहनगर का नाम शिक्षा के क्षेत्र में गौरवांवित किया उन्हें कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इनमें अदिति शुक्ला, आरती प्यासी, देवांशी शुक्ला, विभा पांडेय, शैली गुप्ता, रिया शुक्ला, शालिनी राव, स्वाती राव, नेहा पटेल शामिल रहें। वही अदिति शुक्ला ने सरस्वती वंदना और राष्ट्रगान भी गया। उनका साथ संस्कार शिशु शिक्षा निकेतन के छात्रों ने दिया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  सरल भदौरिया प्रदेश महासचिव छानबीन प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ भोपाल, राहुल सिंह राणा जिलाध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल, अनिल द्विवेदी महासचिव मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई शहडोल,चंदन कुमार वर्मा संयोजक आई टी सेल, सोनू खान सचिव जिला इकाई शहडोल एवं कार्यकारणी सदस्य जितेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित थे।

मंच का संचालन ने वरिष्ठ पत्रकार सूरज प्यासी ने किया, इस दौरान ब्लाक जयसिंहनगर के साथी दिवाकर प्यासी देवा, जिला उपाध्यक्ष, पंकज पांडेय जिला सचिव, सुरेश चतुर्वेदी जिला सह-सचिव, राकेश गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष जयसिंहनगर, राजेश द्विवेदी ब्लॉक महासचिव, स्वतंत्र शर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष, राकेश अग्निहोत्री ब्लॉक उपाध्यक्ष, बृज किशोर तिवारी कोषाध्यक्ष, अंगद तिवारी ब्लॉक सचिव, रिलिक मिश्रा, निखिल राव ब्लाक सहसचिव, दीपक गर्ग, राजेश पांडेय, संतोष गुप्ता, भगीरथ केवट, नंद किशोर चतुर्वेदी, मनोज शुक्ला, दीप नारायण शुक्ला, रवि द्विवेदी, अभिषेक पटेल एवं विवेक चतुर्वेदी कार्यकारणी सदस्य कार्यक्रम में मौजूद रहें।

290
14943 views

Comment