logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाथियों ने ली पति और पत्नी की जान, उत्पात से ग्रामीणों में दहशत

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में हाथियों का आतंक एक बार फिर से नजर आ रहा हैं। सरगुजा समेत सूरजपुर के जंगलों में हाथियों का पूरा दल विचरण कर रहा हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल हैं। वे लगातार अंदरूनी इलाके में रह रहे वनवासियों को अपना शिकार बना रहे हैं और जानमाल का नुकसान कर रहे हैं। ताजा मामला सूरजपुर जिले का हैं जहां हाथियों ने एक दंपत्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथी के हमले से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे वन अमले ने शवों को जब्त कर अस्पताल रवाना किया। एक साथ दो -दो मौतों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल हैं।

106
2654 views

Comment