logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेडिकल छात्रों को पांच दिन पहले का कोविड जांच रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य होगा

सरगुजा (छत्तीसगढ़)। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों का प्रवेश जारी है। प्रथम चरण के बाद दूसरे चरण में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया है कि वे यहां आने से पहले कम से कम पांच दिन पहले का कोरोना जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं। रिपोर्ट लेकर नहीं आने की स्थिति में उन्हें मेडिकल कॉलेज के कैंपस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति ने बताया कि प्रवेश के लिए आने वाले विद्यार्थियों में कुछ बिना कोरोना जांच रिपोर्ट के आ रहे हैं। उनसे जब कोरोना जांच रिपोर्ट पांच दिन पूर्व का मांगा जा रहा है, तो पहले तो वे खुद के स्वस्थ्य होने की दलील देते हैं, लेकिन सुरक्षा के मानकों को देते हुए यहां पूरी एहतियात के साथ उन्हें पहले कोरोना जांच कराने कहा जा रहा है। जो छात्र-छात्राएं जांच रिपोर्ट लेकर नहीं पहुंच रहे हैं, वे प्रवेश की प्रक्रिया से वंचित न होने पाएं इसे देखते हुए वे स्वयं अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के वायरोलाजी लैब में जांच करा रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि जांच में तीन छात्र-छात्राओं के पॉजिटिव आने के बाद प्रबंधन सुरक्षा के मानकों को लेकर पूरी ऐहतियात बरत रहा है। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज कैंपस में इन्हें आने का मौका मिल पाएगा। 

291
20963 views

Comment