logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन आज

कन्नौज (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ​अखिलेश यादव के आदेशानुसार कल किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी आज छिबरामऊ में हुई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में लोहिया वाहिनी अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने दी।

उनका कहना है कि सरकार ने गन्ना किसानों एवं धान किसानों के साथ छल किया, जिससे किसान आज ठगा सा महसूस कर रहा है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा रखते हुए किसानों के सम्मान में हर हाल में मैदान में है। इस आंदोलन की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से सात दिसंबर से प्रारम्भ हो चुकी है उसी को आगे बढ़ाते हुए हम लोग कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर  अहिंसात्मक प्रदर्शन करेंगे।

मीटिंग में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि यह प्रदर्शन अहिंसा पूर्ण रहेगा हमें हर हाल में किसानों का, जोकि हमारा अन्न दाता है उसका साथ देना है और केंद्र सरकार द्वारा लागू काले कानून को वापस करवाना है।

नगर में हुई इस मीटिंग में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष  प्रताप सिंह यादव,जिला सचिव अशोक चौहान, लोहिया वाहिनी अध्यक्ष योगेंद्र यादव , लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव उत्कर्ष गुप्ता सभासद अक्कू भदौरिया,अन्नू सविता, दिनेश शाक्य,रानू कुरैशी, आशुतोष दीक्षित, जितेन्द्र शाक्य, राम रहीस यादव, अनिल यादव,राघवेंद्र यादव,अतर सिंह राजपूत, अखिलेश यादव, जिला सचिव शिवा सविता,राय सिंह यादव, शिव मंगल यादव,मोहित यादव,सुरजीत नायक,अनिल भोजवाल, नरेंद्र शर्मा, लोहिया वाहिनी जिला सचिव नासिर सिद्दीकी, चंद्रप्रकाश कुशवाहा, गोल्डन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

309
15000 views

Comment