logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस ने 05 ठिकानों पर बजाया बाजा, अब होगी कुर्की

बोकारो पुलिस ने आज महिला उत्पीड़न करने वाले तीन फरार अभियुक्तों के 05 ठिकानों पर अदालत से जारी नोटिस चिपकाकर अभियुक्तों को " #हाजिर होने कि घोषणा की। इस नोटिस को चिपकाने के क्रम में पुलिस बैंड बाजा के साथ इनके ठिकानों पर गई ताकि आसपास के लोग भी यह जान ले कि ऐसे लोगों के इज्जत का जनाजा पुलिस ऐसे ही बाजा बजाकर निकालती है।
बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बैंड, बाजा और नोटिस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज कहा कि अब इसके बाद हम कुर्की जब्ती वारंट के लिए बहुत ही जल्द कोर्ट जा रहे है। जिन 05 जगहों पर नोटिस चिपकाया गया है, अब उसकी कुर्की होगी अगर तीनों जल्द हाजिर नहीं होते है तो। श्री रंजन ने एक सवाल के ज़बाब में बताया कहा कि वैसे तो इस नोटिस के बाद एक माह का समय अभियुक्त को हाजिर होने के लिए मिलता है लेकिन विशेष मामले में पुलिस 02 दिन के बाद भी कुर्की वारंट के लिए कोर्ट से आग्रह कर सकती है।
आपको बता दे कि आज यह नोटिस गाजा बाजा के साथ फरार अभियुक्त अखिलेश सिंह उर्फ डब्बू सिंह के बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर - 09 स्थित आवास और शहर के मुख्य बाजार सिटी सेंटर स्थित " जावेद हबीब सैलून", चंदन के चास स्थित आवास और शहर के पुराने सिटी सेंटर स्थित दुकान " ग्रामीण फूड " और आलोक वर्मा के बारी कॉपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास पर चिपकाया गया है। 03 जुलाई 2024 को कोर्ट ने इसे जारी करते हुए 07 अगस्त 2024 तक अभियुक्तों को हाजिर होने का आदेश दिया है लेकिन बोकारो सिटी डीएसपी आलोक रंजन की माने तो पुलिस अब इंतजार के मूड में नहीं है। श्री रंजन के अनुसार बहुत ही जल्द कोर्ट से वह कुर्की वारंट की तैयारी में है।
आपको बता दे कि 04 जून 24 की रात्रि में डब्बू सिंह, आलोक वर्मा, चंदन और कुछ और अज्ञात लोगों ने सिटी सेंटर स्थित एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला अमिता कुमारी उर्फ एमी मिश्रा और उनकी सहयोगी के साथ मारपीट और बदसलूकी की थी। इस घटना की शिकायत 05 जून को एमी मिश्रा ने स्थानीय थाना में की थी। और उसके बाद से ये तीनों फरार है।

161
17534 views

Comment