logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस चौकी से चंद कदम पर गोली मारकर हत्या। कानपुर शहर

कानपुर के नौबस्ता चौराहे पर शुक्रवार सुबह वैन स्टैंड संचालक हरीकरण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्या की सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मृतक के चप्पल, चश्मा और एक पेन बरामद किया। पुलिस का मानना है कि यह हत्या स्टैंड के विवाद में की गई है। हरीकरण रोजाना की तरह सुबह
8:00 बजे घर से निकले थे और 8:30 बजे कचौरी होटल के बाहर पेपर पढ़ते समय उन्हें गोली मार दी गई। पुलिस ने घायल हरीकरण को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

165
805 views

Comment