logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार 6जुलाई को पहुंचेंगे अपने संसदीय क्षेत्र में, भव्य स्वागत के लिए आमजन में उत्साह,

बूंदी,5जुलाई, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी में 6जुलाई शनिवार को पहुंचेंगे, बिरला जयपुर से सड़क मार्ग से होते हुए बूंदी जिले के हिंडोंली कस्बे में पहुंचेंगे जंहा पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी एवं भाजपा मंडल की और से जोरदार स्वागत किया जाएगा, इसके बाद बूंदी जिला मुख्यालय पहुंचने पर बिरला का भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं पूर्व विधायक अशोक डोगरा, के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं व्यापार मंडलों, एवं सामाजिक संगठनों द्वारा शानदार स्वागत किया जाएगा,इसी प्रकार तालेड़ा में स्वागत किया जाएगा, लोकसभा अध्यक्ष के कोटा जिले में प्रवेश करने पर कोटा शहर के प्रवेश द्वार पर कोंटा भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन एवं ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम गौचर के नेतृत्व में कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, केशवराय पाटन तिराहे पर त्रिकुटा के पास भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गौरव मलिक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन स्वागत करेंगे, बिरला का काफिला यंहा से कुन्हाड़ी सर्किल, नयापुरा चौराहे, लाडपुरा,रामपुरा बाजार, अग्रसेन बाजार, गांधी चौक, टिपटा, कैथूनीपोल स्थित पेतृक निवास, गुमानपुरा, चौपाटी बाजार, बल्लभ नगर सीएडी चौराहा, बंसत विहार,दादाबाड़ी मुख्यमार्गों से होते हुए शक्तिनगर स्थिति आवास पर पहुंचेगा, दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर बिरला के स्वागत को अभूतपूर्व एवं भव्य बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों सहित आमजन में जोरदार उत्साह नजर आ रहा है

156
20270 views

Comment