logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर पंचायत पयागपुर में जलभराव से स्थिति नारकीय,नप अध्यक्ष लापता स्थानीय विधायक द्वारा जनहित में प्रयास जारी

आदर्श नगर पंचायत पयागपुर, बहराइच।
नगर पंचायत पयागपुर कहने को तो आदर्श नगर पंचायत है लेकिन मानसून की शुरुआती बारिश ने ही इसकी कलई खोल दी है| चारों ओर चाहे रास्ते हों, गलियां हों या घर जलभराव और गंदगी का अंबार लगा हुआ है और नप अध्यक्ष विपिन कुमार ‌श्रीवास्तव लापता हैं। आदर्श नगर पंचायत के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
इस दौरान स्थानीय विधायक सुभाष त्रिपाठी द्वारा त्वरित समाधान हेतु पंपिंग सेट लगवाकर जल निकासी की अस्थाई व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है लेकिन यह कब तक और कितना कारगर साबित होगा यह कहना मुश्किल है।
स्थानीय निवासियों में नगर पंचायत पयागपुर को लेकर भारी गुस्सा है।

127
1 comment
3576 views

Comment