logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मार्धेरिटा में बाढ़ राहत शिविरों का मंत्री दास ने किया दौरा

निज संवाददाता

डिगबोईः तिनसुकिया जिले के संरक्षक मंत्री रंजीत कुमार दास ने आज मार्घेरिटा राजस्व चक्र के तहत विभिन्न बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य उपखंड में बनी बाढ़ की स्थिति का आकलन करना और राहत सामग्री का कुशल वितरण सुनिश्चित करना था। इस दौरान मंत्री के साथ अतिरिक्त जिला आयुक्त (राहत और आपदा प्रबंधन) तिनसुकिया, महकमाधिपति मार्घेरिटा और सर्कल ऑफिसर भी उपस्थित रहे। अपनी यात्रा के दौरान मंत्री रंजीत कुमार दास ने दिवंगत लेफ्टिनेंट बिक्की किशन के परिवार के सदस्यों को चार लाख रुपए की अनुग्रह राशि भी प्रदान की, जिनका दो जुलाई 2024 को मार्घेरिटा में एक आश्रय शिविर में दुखद निधन हो गया था। उल्लेखनीय है कि विगत कुछ दिनों से बुढ़ीदिहिंग और तिराप नदियां अत्यधिक बारिश के कारण अपने खतरे के निशान से 3.06 मीटर और 2.29 मीटर ऊपर बह रही हैं। लोगों की माने तो वर्ष 1995 व 96 के बाद आई इस भयंकर बाढ़ ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। वहीं मार्घेरिटा में स्थापित 47 राहत शिविरों में से 20 शिविर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के वयस्कों और नाबालिगों को सक्रिय रूप से आश्रय प्रदान करते आ रहे हैं। यह शिविर चिकित्सा सहायता, स्वच्छ पानी और पोषण जैसी आवश्यक आपूर्ति से लैस हैं, जो बाढ़ से प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करते हैं।

126
1 comment
9676 views

Comment
  • Rajesh kumar sahu

    ନିୟୁଜ କେମିତି ପଠେଇ ବୁ ଆପଣଙ୍କୁ