logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ठाकुरजी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत निकाली शोभायात्रा | आज होगा सखी सम्मेलन |

खींवसर- नारवा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं।
शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। सोमवार से नानी बाई का मायरा की कथा शुरू की। इस दौरान सखी सम्मेलन रखा गया है, जिसमें गांव की बहन बेटियां भाग लेगी।यजमानों सर्वप्रायश्चित यज्ञ किया। अनुपसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शोभायात्रा ठाकुरजी मन्दिर से रवाना होकर भैरुजी मन्दिर, संत खेतेश्वर सर्किल से होकर गुरुकृपा गौशाला पहुंची। इस दौरान खींवसर के नारवा गांव में ठाकुरजी मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव रविवार से शुरू हुआ। छह दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर रविवार को गांव में कलश यात्रा निकाली गई।

संवादाता- अमित शर्मा, खींवसर,नागौर,राज.
919828967336


141
14635 views

Comment